011-23274550 rajeshpublications@gmail.com
Free shipping on orders above ₹499 Login / Signup
Bharat Ka Vrihad Bhugol

Bharat Ka Vrihad Bhugol

by Dr. B.C. Jat & Manisha

₹730.00
ISBN978-81-68799-05-9
EditionPaper Back
CategoriesGeography, Text Books
Only 5 left in stock
Wishlist
Delivered in 2–5 Business Days
Easy Returns & Replacement
Credit Card, Debit Card, Net Banking
Share:

भारत का वृहद् भूगोल प्रस्तुत पुस्तक मेरी भारत का भूगोल (2023-2025) नामक पुस्तक का वृहद् रूप है, जिसमें भारत के भूगोल से संबंधित सभी विषयों का विस्तृत रूप में समावेश करते हुए अनेक समसामयिक नवीन विषयों को भी सम्मिलित किया गया है। इस पुस्तक की पाठ्य योजना में देश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के नियमित पाठ्यक्रम तथा नई शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रमों को सम्मिलित किया गया है। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के राज्य लोक सेवा आयोगों का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रमों को भी सम्मिलित किया गया है। यू-जी-सी- द्वारा निर्धारित नेट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह पुस्तक उपयोगी है। पुस्तक में भारत की एशिया के सन्दर्भ में अवस्थिति, भौतिक स्थिति, मृदा, जलवायु, वनस्पति, वन्यजीवों, कृषि विकास एवं फसलें, खनिज एवं ऊर्जा संसाधन आदि के साथ देश की अर्थव्यवस्था का विवरण सम्मिलित किया गया है। सम्पूर्ण विषयवस्तु को परस्पर अन्तर्सम्बन्धित कर स्पष्ट किया गया है जो विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अधिक उपयोगी सिद्ध हो सके। विगत दशकों से भारत का भौगोलिक स्वरूप तेजी से बदला है जिसमें प्राकृतिक संसाधनों की वर्तमान उपलब्धता एवं भविष्य के विकल्पों सहित कृषि एवं औद्योगिक स्वरूप में आए बदलावों का कालिक एवं स्थानिक विवरण सम्मिलित कर पुस्तक को पूर्व में प्रचलित पुस्तकों से भिन्न बनाया है। भारत में बढ़ती आपदाओं एवं जलवायु परिवर्तन को भी सम्मिलित किया है। जनसंख्या, प्रजातियाँ, जनजातियाँ, प्रवास, ग्रामीण व नगरीय अधिवासों के भारतीय परिप्रेक्ष को स्पष्ट उजागर करते हुए लिखा गया है। पुस्तक को मानक स्वरूप देने के लिए प्रारम्भिक मूल पुस्तकों जैसे स्पेट एवं लिएरमंथ की इण्डिया पाकिस्तान प्रो- आर-एल- सिंह की इण्डियाः ए रिजनल ज्योग्राफी से लेकर वर्तमान के डिजिटल भारत की विभिन्न सरकारी रिपोर्टस को आधार बनाया गया है। इस प्रकार प्रस्तुत पुस्तक पाठकों की वर्तमान अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। ऐसा विश्वास है तथा इसके आगामी संस्करणों हेतु पाठकों के उपयोगी सुझावों का सदैव स्वागत है।

Weight 1.250 Kg.
Year2026
Pages804
EditionPaper Back
AuthorDr. B.C. Jat & Manisha
About the Authors

Dr. B.C. Jat & Manisha

Reader favourites

Top Selling Books

View all
Edition Paper Back

Biogeography

Only 5 left
₹200.00

Stay in the story

Join our newsletter for new releases, author insights, and member-only offers.

Secure Payments

256-bit SSL checkout with trusted payment gateways.

Fast Shipping

Pan-India delivery with reliable tracked couriers.

Easy Returns

Straightforward return policy on eligible titles.

Dedicated Support

We're here Mon–Sat to answer your queries.